Search

 
 
 

रांची पुलिस के PCR वैन पर गिरी पिकअप वैन, महिला जवान समेत चार घायल

 
Ranchi :   रांची पुलिस के पीसीआर वैन के ऊपर पिकअप वैन के गिरने से महिला जवान सहित चार लोग घायल हो गये हैं. यह घटना मंगलवार की सुबह मेसरा ओपी क्षेत्र में हुई है, जहां एक अनियंत्रित पिकअप वैन हाइवे पर पेट्रोलिंग कर रही पीसीआर के ऊपर जा गिरी. इस हादसे में मेसरा ओपी के ड्राइवर नवल किशोर और महिला जवान बबिता कुमारी बुरी तरह से घायल हो गये हैं. दोनों को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल महिला होमगार्ड जवान बबीता कुमारी के दोनों पैर बुरी तरह से जख्मी हुए हैं. वहीं चालक सिपाही का एक पैर टूटा है. वहीं पिकअप वैन के ड्राइवर सहित दो अन्य भी जख्मी हुए हैं. सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

डिवाइडर से टकरायी, फिर उछलकर पीसीआर वैन के छत पर जा गिरी पिकअप वैन 

पीसीआर सात में हर दिन की तरह एक ड्राइवर, एक अफसर और एक महिला होमगार्ड की जवान हाइवे पर पेट्रोलिंग कर रहे थे. मंगलवार की सुबह लगभग पांच बजे हाइवे के किनारे पीसीआर वैन को खड़ा किया और सभी बाहर निकलकर खड़े हो गये. इसी बीच एक पिकअप वैन पहले डिवाइडर से टकरायी और उछलते हुए पीसीआर वैन के छत पर जा गिरी. मौके पर मौजूद महिला होमगार्ड जवान बबिता कुमारी और चालक नवल किशोर का पैर गाड़ी के नीचे दब गया. कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर दोनों को बाहर निकाला और नजदीक के अस्पताल में भेजा. मामले की जानकारी जैसे ही रांची के सीनियर एसपी चंदन सिन्हा को मिली वे मौके पर पहुंचे और दोनों पुलिसकर्मियों को बेहतर इलाज के लिए मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-21-at-12.21.12-PM-e1716274850622.jpeg"

alt="" width="588" height="698" />   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही