Search

 
 
 

हजारीबाग: पुलिस ने जानवर लदा पिकअप वैन किया जब्त

 
Chauparan (Hazaribagh): थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने सोमवार की रात में गुप्त सूचना के आधार पर जानवर लदा एक पिकअप वैन को पुलिस ने जब्त किया. पिकअप वैन नवादा (बिहार) की तरफ से अवैध रूप से क्रूरतापूर्वक मवेशी लोड कर तस्करी करने के लिये भगहर भंडार के रास्ते चौपारण होते हुए बंगाल ले जाया जा रहा था. इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि मिली सूचना पर कार्रवाई के लिए रात्रि गश्ती के पदाधिकारी के साथ ग्राम भगहर के लिये प्रस्थान किये. जैसे ही कठम्बा मोड़ के पास पहुंचे कि उक्त पिकअप आता हुआ दिखाई दिया. जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से रुकने का इशारा किया. परंतु पिकअप चालक अपनी गाड़ी को कठम्बा मोड़ के पास रोककर गाड़ी से उतरकर जंगल की ओर भागने का प्रयास किया. जिसे पीछा कर पकड़ लिया गया. पिकअप में तलाशी के क्रम में अंदर क्रूरतापूर्वक चार गाय एवं तीन गाय के बच्चे, जिसमें से दो मृत पाये गये. इस संबंध में चौपारण थाने में केस दर्ज कर संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध छापामारी की जा रही है. छापेमारी दल में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, सअनि सचिदानंद राय और चौपारण थाना सशस्त्र बल शामिल थे. इसे भी पढ़ें - Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-a-young-man-who-was-molesting-a-student-of-workers-college-was-beaten-up/">Jamshedpur

: वर्कर्स कॉलेज की छात्रा से छेड़खानी कर रहे युवक की पिटाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही