Search

 
 
 

पिकअप वैन जब्‍त, व‍िधायक बोले- साजिश कर फंसा रहा वनकर्मी

 
Choupqran : चौपारण प्रखंड के गौतम बुद्धा वन्यप्राणी आश्रयणी (वाइल्ड लाइफ) के कर्मियों ने गुरुवार को लकड़ी लादकर ले जाने के आरोप में पिकअप वैन बीआर 01जीके 7245 को जब्त किया था. इस संबंध में प्रभारी वनपाल मो. अयूब अंसारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई. जब्त पिकअप को वन विभाग कार्यालय परिसर में लगा दिया गया. इधर पिकअप वैन के मालिक बिहार के गया स्थित नीमचक बथानी खुखड़ी निवासी गौतम कुमार पिता : चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि वह बिचाली बेचने का काम करते हैं. उसी क्रम में हजारीबाग से बिचाली खाली कर वापस अपने घर जा रहे थे. उसी क्रम में जीटी रोड पर होटल उपवन के आगे कुछ लोग बोलेरो से आए और जबरन चाबी छीनकर गाड़ी को लेकर चले गए और उनलोगों को वहीं छोड़ दिया. किसी तरह विधायक उमाशंकर अकेला के पास आकर घटना की जानकारी दी. इस दौरान पिकअप के मालिक गौतम कुमार ने कहा कि जिस समय गाड़ी पकड़ी थी, उस समय उसमें थोड़ी सी सूखी लकड़ियां थीं. वन विभाग कार्यालय में आकर उस पिकअप वैन को फंसाने की नीयत से और लकड़ियां लाद दी गई. [caption id="attachment_532633" align="alignnone" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/seized-wood_98.jpg"

alt="पिकअप वैन जब्‍त, व‍िधायक बोले- साजिश कर फंसा रहा वनकर्मी" width="1280" height="661" /> पिकअप वैन जब्‍त, व‍िधायक बोले- साजिश कर फंसा रहा वनकर्मी[/caption]

वन विभाग कार्यालय पहुंचे विधायक, वनकर्मियों को लगाई फटकार

पिकअप वैन मालिक गौतम कुमार ने विधायक को आपबीती सुनाई. मामले को गंभीरता से देखते हुए विधायक वन विभाग कार्यालय पहुंचे और वन कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई. साथ ही डीएफओ से बात कर कार्रवाई नहीं करने का आग्रह किया. मौके पर डीएसपी नाजिर अख्तर, प्रखंड कार्यालय विधायक प्रतिनिधि नवीन यादव, यदुनंदन प्रसाद यादव, मनोज सिंह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव सहित कई लोग मौजूद थे.

लकड़ी लदा ट्रैक्टर जब्‍त

बड़कागांव वन विभाग के फॉरेस्टर रामचंद्र प्रसाद के नेतृत्व में गठित गश्ती दल ने नापो खुर्द पंचायत के बरवनिया जंगल से लकड़ी का बोटा लोड कर गांव की ओर जा रहे ए‍क ट्रैक्टर को पकड़ा. ट्रैक्टर को रेंज ऑफिस बड़कागांव लाया गया. वहीं ट्रैक्टर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया. गश्ती दल में मुख्य रूप से वनपाल रामचंद्र प्रसाद, वनरक्षी भोला साहू, केशव महतो, चंदन सिंह, कृष्णा कुमार आदि शामिल थे. [caption id="attachment_532638" align="alignnone" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/tractor-20_423.jpg"

alt="लकड़ी लदा ट्रैक्टर जब्‍त" width="1600" height="1200" /> लकड़ी लदा ट्रैक्टर जब्‍त[/caption] इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-for-the-second-time-in-a-week-a-fire-broke-out-in-the-shop-of-the-church-complex/">रांचीः

एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार चर्च कॉम्पलेक्स की दुकान में लगी आग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही