Search

 
 
 

पटनाः पोस्टर में लगी नीतीश की 'टाइगर जिंदा है' की तस्वीर

 
Patna: देश में फिर से एनडीए सरकार बनने जा रही है. इसे लेकर जहां विपक्षी खेमे में उत्साह है, वहीं एनडीए के घटक दलों में भी खुशी की लहर है. इसमें सबसे अधिक खुशी बिहार में जदयू है. इस बीच पटना में पोस्टर वार भी शुरू हो गयी है. दरअसल पटना में मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तस्वीर के साथ बड़ा पोस्टर लगाया गया है. जिसमें लिखा है टाइगर जिंदा है. पोस्टर में नीतीश कुमार की तस्वीर दो टाइगर के साथ लगाई गयी है. यह पोस्टर सोना सिंह नाम के नीतीश कुमार समर्थक के द्वारा लगाई गयी है. जदयू नेता सोना सिंह एक जदयू एमएलसी के भाई हैं. पोस्टर को पटना के कोतवाली थाने के पास लगाया गया है. राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा है कि एक ओर नीतीश कुमार दिल्ली में पीएम मोदी के साथ नई सरकार के गठन और स्वरूप को लेकर बैठक कर रहे हैं तो दूसरी ओर पटना में उन्हें टाइगर बता कर पोस्टरबाजी की जा रही है.
इसे भी पढ़ें - राज्य">https://lagatar.in/paving-the-way-for-promotion-to-ias-cadre-of-15-state-service-officers/">राज्य

सेवा के 15 अफसरों के आईएएस संवर्ग प्रोन्नति का रास्ता साफ

बीजेपी की सहयोगी दलों पर निर्भरता बढ़ गई है

राजनैतिक गलियारे में चर्चा है कि लोकसभा चुनाव के जो परिणाम आए हैं उसमें नीतीश कुमार किंग मेकर की भूमिका में आ गए हैं. उनके बगैर केंद्र में बीजेपी की सरकार नहीं बन सकती है. बीजेपी को इस बार 240 सीटें मिली हैं. ऐसे में बीजेपी की अपने सहयोगी दलों पर निर्भरता बढ़ गई है. नीतीश कुमार के पास 12 सांसद हैं. बिहार की 16 सीटों पर जदयू के उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा लेकिन 4 हार गए. बीजेपी सरकार के गठन के लिए नीतीश का सहयोग अनिवार्य हो गया है. ऐसे में जदयू बिहार में बड़े भाई की भूमिका में होने का दावा करने लगी है. चर्चा है कि समर्थन देने और सरकार में शामिल होने के लिए जदयू ने बीजेपी के सामने कुछ शर्तें रख दी हैं. जदयू ने मोदी सरकार में महत्वपूर्ण रेल मंत्रालय की मांग की है. इसके साथ बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की भी मांग जोर पकड़ रही है.
इसे भी पढ़ें - स्कॉटलैंड">https://lagatar.in/scotland-beat-namibia-by-five-wickets-to-top-group-b/">स्कॉटलैंड

ने नामीबिया को पांच विकेट से हराकर ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल किया

नीतीश कुमार इतिहास पुरूष हैंः अशोक चौधरी 

कई जदयू नेताओं ने अपनी मांग मीडिया के माध्यम से रख दी है. जिस पर सरकार को आगे विचार भी करना है. इससे पहले बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने नीतीश कुमार को टाइगर बताते हुए यह बात कही थी. उन्होंने कहा था कि कि नीतीश कुमार ने अपने कार्यप्रणाली से बिहार को बदलने का काम किया है. बहुत सी ऐसी योजनाएं है जिसे केंद्र सरकार ने भी देश भर में लागू किया है. नीतीश कुमार इतिहास पुरूष हैं. उनके व्यक्तित्व गिराने के लिए कोई साजिश कर रहा है तो उसका क्या किया जा सकता है. लीडरशीप को कमजोर बताने के लिए भ्रम फैलाये जा रहे है. अशोक चौधरी ने नीतीश कुमार के बारे में कहा कि टाइगर अभी जिंदा है.
इसे भी पढ़ें - धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-uncontrolled-pickup-vehicle-broke-the-gate-and-entered-the-shop-in-topchanchi-shopkeeper-died/">धनबाद

: तोपचांची में अनियंत्रित पिकअप वाहन गेट तोड़ दुकान में घुसा, दुकानदार की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही