Search

 
 
 

लोहरदगा: टायर खोलते चोरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद

 
Lohardaga: जिले के भंडरा थाना क्षेत्र में इन दिनों चोर गिरोह सक्रिय है. इस बार चोरों ने भंडरा थाना से लगभग एक किलोमीटर दूर पर स्थित नौडीहा चौक में घर के बाहर खड़ी एक ऑल्टो कार को निशाना बनाया. यह कार सुनील लकड़ा की बतायी जा रही है. उक्त वाहन से चोर टायर खोल कर चलते बने. सुनील को इसकी जानकारी तब हुई जब वाहन का टायर गायब देखा. इसके बाद घर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. इसमें चोरों की सारी करतूत कैद हो गई. तब भुक्तभोगी सुनील ने पुलिस से शिकायत की. वहीं पुलिस को सूचना देने के बाद भंडरा थाना पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है. सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार शनिवार की रात लगभग 12 बजे चोर उनके घर के बाहर खड़ी कार के दोनों टायर खोलकर ले गए थे. उन्होंने सुबह उठकर देखा तो कार नीचे जमीन में टिकी थी. पीड़ित ने घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी. फुटेज में तीन चोर कार के टायर खोलते नजर आ रहे हैं. इस बीच पीड़ित ने भंडरा थाना में लिखित तहरीर दी. पुलिस फुटेज की मदद से चोरों की तलाश में जुट गई है. इसे भी पढ़ें - दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-massive-explosion-near-crpf-school-in-prashant-vihar-fsl-team-engaged-in-investigation/">दिल्ली

: प्रशांत विहार में CRPF स्कूल के पास जोरदार धमाका, FSL की टीम जांच में जुटी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही