Search

 
 
 

पूर्व CM के OSD राकेश चौधरी, इंजीनियर वीरेंद्र राम व रास बिहारी सिंह के खिलाफ दायर PIL खारिज

 
Ranchi : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के ओएसडी (विशेष कार्य पदाधिकारी) राकेश चौधरी, ग्रामीण विकास विभाग के निलंबित मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम और पथ निर्माण विभाग के निलंबित अभियंता प्रमुख रास बिहारी सिंह के खिलाफ CBI जांच की मांग वाली जनहित याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है. इस मामले में ED, CBI, इनकम टैक्स विभाग और एसीबी की ओर से दिए गए जवाब से संतुष्ट होकर अदालत ने यह जनहित याचिका खारिज कर दी. राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता 1 दर्शना पोद्दार मिश्रा ने बहस की. इस संबंध में आरटीआई कार्यकर्त्ता पंकज यादव ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की थी. बता दें कि वर्ष 2019 में आयकर विभाग ने जमशेदपुर के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित दोराबजी ऑटो प्राइवेट, परसुडीह और सुंदर नगर स्थित पहाड़ी इंजीनियरिंग मुंशी मोहल्ला के आवास समेत छह स्थानों पर छापेमारी की थी. जहां आयकर विभाग को निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के करीबी सुरेश प्रसाद वर्मा के आवास से ढाई करोड़ कैश, भारी मात्रा में बेनामी संपत्ति के कागजात,सोने के आभूषण निवेश के कागजात समेत टैक्स चोरी से संबंधित दस्तावेज मिले थे. इसे भी पढ़ें -ममता">https://lagatar.in/mamta-banerjees-decision-to-contest-elections-alone-congress-engaged-in-damage-control-said-speed-breakers-come-in-the-journey-we-will-find-a-way/">ममता

बनर्जी का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला, कांग्रेस डैमेज कंट्रोल में जुटी, कहा, सफर में स्पीड ब्रेकर आते हैं, हम रास्ता निकाल लेंगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही