Search

वकीलों की बीमा के लिए दायर PIL: झारखंड HC से केंद्र, राज्य सरकार और बार काउंसिल को नोटिस

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में वकालत करने वाले अधिवक्ताओं को लाइफ इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज देने की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई की. इस दौरान हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार, झारखंड सरकार, बार काउंसिल ऑफ इंडिया और झारखंड स्टेट बार काउंसिल को नोटिस जारी किया है. अदालत ने चार सप्ताह के भीतर सभी को जवाबी हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया है. इस मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार मिश्र और जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ में हुई. मामले की अगली सुनवाई के लिए 26 जून की तारीख मुकर्रर की गई है. इसे लेकर बिदेश कुमार धान के द्वारा जनहित याचिका दाखिल की गई है. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता शादाब अंसारी ने पक्ष रखा. केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल (SGI)  और उनकी सहायक शिवानी जुल्का ने पक्ष रखा. राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता पियूष चित्रेश और झारखंड स्टेट बार काउंसिल की ओर से अधिवक्ता मनोज टंडन ने पक्ष रखा. इसे भी पढ़ें- गंभीर">https://lagatar.in/virat-came-into-limelight-after-a-heated-argument-with-gambhir-told-vivian-richards-the-real-boss/">गंभीर

से बहसबाजी के बाद चर्चा में आये विराट ने विवियन रिचर्ड्स को बताया ‘रियल बॉस’
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp