Search

सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर, सौ साल से अधिक पुरानी मस्जिदों के गोपनीय सर्वे की मांग

New delhi : सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को एक जनहित याचिका दायर की गयी है जिसमें मांग की गयी है कि देश की सौ साल से अधिक प्राचीन और प्रमुख मस्जिदों की भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के जरिए एक गोपनीय सर्वे कराने का निर्देश दिया जाये. सुप्रीम कोर्ट में यह जनहित याचिका अधिवक्ता शुभम अवस्थी की ओर से अधिवक्ता विवेक नारायण शर्मा के जरिए दायर की गयी है. कोर्ट में दायर जनहित याचिका में प्रतिवादियों को सभी प्राचीन और प्रमुख मस्जिदों पर सर्वे करने के निर्देश देने की मांग भी की गयी है जो 100 साल से अधिक पुरानी है और महाभारत, रामायण, पुराणों, वेदों और उपनिषदों में उपस्थिति के कारण विवादों में हैं. मालूम हो कि इस समय देश में मंदिर-मस्जिद विवाद खासा चर्चा में है. इसे भी पढ़ें-बीएसएफ">https://lagatar.in/opportunity-to-get-job-in-bsf-vacancy-for-281-posts/">बीएसएफ

में नौकरी पाने का मौका, 281 पदों के लिए निकली वैकेंसी
जनहित याचिका में मांग की गयी है कि सौ साल से अधिक पुरानी प्रमुख मस्जिदों के तालाबों और कुओं से वुजू को स्थानांतरित करने के लिए निर्देश दिया जाये. मालूम हो कि वुजू एक इस्लामी प्रक्रिया है जिसे मस्जिदों में प्रवेश से पहले शरीर के अंगों को साफ करने के लिए अपनाई जाती है. जनहित याचिका में यह भी कहा गया है कि ऐसी मस्जिदों का गोपनीय सर्वेक्षण किया जाये ताकि वहां से यदि कोई अवशेष मिले तो अनावश्यक सांप्रदायिक तनाव और धार्मिक भावनाओं को आहत करने से बचा जा सकता है.साथ ही  सप्त ऋषि मिश्रा की ओर से गोपनीय सर्वे होने और रिपोर्ट जमा किए जाने तक विवादित संपत्तियों को किसी भी पक्ष या उनके हस्तक्षेप से मुक्त रखने के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है.    [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//