Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची सदर अस्पताल में लिमबर्ग फ्लैप से पहली बार पाइलोनिडल साइनस की सर्जरी

Ranchi : सदर अस्पताल के सर्जरी विभाग की टीम ने पहली बार पाइलोनिडल साइनस की सर्जरी लिमबर्ग फ्लैप के द्वारा की. नामकुम के रहने वाले 18 वर्षीय मरीज को पिछले एक साल से पीठ के निचले भाग से पानी आ रहा था. इसके इलाज की कई विधियां है. इसमें से सबसे अच्छी विधि लिमबर्ग फ्लैप के द्वारा सर्जरी है. बाकी सर्जरी की विधि में दोबारा होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है. यह बीमारी आमतौर पर उन लोगों को ज्यादा होती है, जिनके पीठ और निचले भाग में बाल अधिक होते हैं. आमतौर पर यह उन छात्रों को ज्यादा होती है, जो ज्यादा देर तक बैठकर पढ़ाई करते हैं या ड्राइवर,टेलर आदि जो काफी देर तक एक ही पोजीशन में बैठे रहते हैं. इस विधि में खराब भाग को काटकर बिल्कुल हटा दिया जाता है और उसके जगह पर बगल के चमड़े को बैठा दिया जाता है. ऑपरेशन करने वाली टीम में सर्जन डॉक्टर अजीत कुमार एनेस्थेटिस्ट डॉक्टर विकास बल्लभ,सिस्टर नेली,ओटी असिस्टेंट सुशील, मोहित सिन्हा एवं आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें -चेक">https://lagatar.in/the-punishment-for-check-bounce-culprit-remains-intact-the-amount-in-the-check-will-have-to-be-paid/">चेक

बाउंस के दोषी की सजा बरकरार, देना होगा चेक में भरा अमाउंट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही