Search

 
 
 

कमर्शियल फ्लाइट में विमान के पायलट की मौत, को-पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग करायी

 
Panama City : मियामी से चिली जा रही कमर्शियल फ्लाइट में विमान के पायलट की अचानक मौत हो जाने और में को-पायलट द्वारा इमरजेंसी लैंडिंग कराये जाने की खबर है. विमान में 271 यात्री सवार थे. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी के अनुसार फ्लाइट के कमांडर, 56 वर्षीय इवान अंदाउर रात लगभग 11 बजे विमान के वाशरूम में गये. लेकिन बाथरूम में अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गयी.

पनामा सिटी के टोकुमेन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग

इस हादसे की खबर मिलते ही विमान के सह-पायलटों ने पनामा सिटी के टोकुमेन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग की. यहां मेडिकल टीम ने इवान की मौत की घोषणा कर दी. बताया जाता है कि विमान के हुए हादसे के समय यात्रियों में शामिल से दो डॉक्टरों के साथ इसाडोरा नामक की नर्स ने पायलट की सहायता की कोशिश की, बावजूद इसके पायलट को बचाया नहीं जा सका. पनामा सिटी में विमान के उतरने के बाद पायलट को मृत घोषित कर दिया गया.

LATAM ग्रुप ने दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

एक यात्री के अनुसार उड़ान के लगभग 40 मिनट बाद, एक सह-पायलट ने विमान में मौजूद डॉक्टरों से अपील की. डॉक्टरों ने मदद करने की कोशिश की, लेकिन इवान अंदाउर की हालत बिगड़ती चली गयी. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लैंडिंग का निर्णय लिया गया. मंगलवार को उड़ान फिर से संचालित होने तक यात्रियों को पनामा सिटी के होटलों में ठहराया गया.

सभी प्रोटोकॉल का पालन किया गया

LATAM एयरलाइंस ने कहा कि उड़ान के दौरान जीवन बचाने से संबंधित सभी प्रोटोकॉल का पालन किया गया. अफसोस जताया कि लैंडिंग के समय तत्काल चिकित्सा सहायता मुहैया कराये जाने के बावजूद इवान अंदाउर को बचाया नहीं जा सका. LATAM ग्रुप ने दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पायलट के शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही