Search

 
 
 

15 लाख के इनामी पिंटू राणा, पत्नी करुणा समेत तीन नक्सलियों ने किया सरेंडर

 
Saurav Singh Ranchi: झारखंड-बिहार में सक्रिय 15 लाख के इनामी नक्सली पिंटू राणा, पत्नी करुणा समेत तीन नक्सलियों के सरेंडर करने की सूचना है. जानकारी के मुताबिक तीनों नक्सलियों ने बिहार के जमुई जिले के पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. इसे पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-jmm-workers-burnt-effigy-of-pm-in-protest-against-eds-action/">साहिबगंज

: ईडी की कार्रवाई के विरोध में जेएमएम कार्यकर्ताओं ने पीएम का पुतला फूंका

जमुई जिले का रहने वाला है पिंटू राणा

पिंटू राणा उर्फ राजेश राणा उर्फ मोचिन मूल रूप से बिहार के जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र स्थित आनन्दपुर गांव का रहने वाला है. पिंटू राणा भाकपा माओवादी संगठन में रीजनल कमिटी मेंबर है. झारखंड सरकार ने उसके ऊपर 15 लाख का इनाम घोषित कर रखा है. इसके अलावा पिंटू राणा के ऊपर बिहार में एक लाख का इनाम घोषित है. इसे भी पढ़ें-ईडी">https://lagatar.in/ed-seeks-details-of-last-five-years-transactions-of-pankaj-mishra-and-his-associates-from-banks-in-sahibganj/">ईडी

ने साहिबगंज में बैंकों से पंकज मिश्रा और उनके सहयोगियों के पिछले पांच साल के लेन-देन की जानकारी मांगी

सिद्धू की मौत के बाद मिली थी कमान

22 फरवरी 2020 को पुलिस हिरासत में हार्डकोर नक्सली सिद्धू कोड़ा की मौत हो गई थी. इसके बाद गिरिडीह और बिहार के जमुई जिले के इलाके में नक्सली कमजोर पड़ गए थे. एक के बाद एक नक्सलियों की गिरफ्तारी और पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद संगठन बिहार-झारखंड के सीमावर्ती इलाके में काफी कमजोर पड़ गया था. जिसके बाद पिंटू राणा को इस इलाके की कमान दी गई थी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही