Search

 
 
 

पिपरवार : बहेरा में भव्य कलश यात्रा निकाल बीडीओ को सौंपा अमृत कलश

 
Piparwar :  प्रत्येक भारतवासी में राष्ट्रीय भावना जागृत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत मेरी माटी मेरा देश मिट्टी यात्रा अभियान 9 अगस्त से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय स्तर पर घोषित है. इसको लेकर वसुधा- वंदन वीरों के वंदन कार्यक्रम के तहत अमृत वाटिका निर्माण के लिए पंचायत के प्रत्येक गांव से संग्रहित मिट्टी को अमृत कलश में भरकर प्रखंड कार्यालय को समर्पित किया जाना है. इस महाअभियान के तहत रविवार को पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के बहेरा पंचायत के सभी गांव से अमृत कलश में संग्रहित मिट्टी किया गया. बहेरा पंचायत की मुखिया रेखा कुमारी और मुखिया प्रतिनिधि रमेश मुंडा के नेतृत्व में पंचायत वासियों द्वारा पंचायत सचिवालय से प्रखंड कार्यालय टंडवा तक भारत माता की जय घोष के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाल अमृत कलश को टंडवा बीडीओ रंथू महतो को सौंपा गया. इस कार्यक्रम में समस्त पंचायतवासी और युवा अमृत कलश को सम्मान पूर्वक वाहन में रखकर रैली निकाल प्रखंड कार्यालय पहुंचे. कार्यक्रम में पंचायत कार्यकारिणी सदस्य, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, बीएफटी, पंचायत स्वयंसेवक, जेएसएलपीएस की महिला सदस्य, जल सहिया, आंगनबाड़ी सेविका सहित बड़ी संख्या में पंचायतवासी शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-the-young-man-who-went-to-fetch-water-for-chidka-dham-drowned-in-damodar/">बोकारो

: चिड़का धाम के लिए जल उठाने गया युवक दामोदर में डूबा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही