Search

 
 
 

पिपरवार : ग्रामीणों ने ग्राम सभा में लोक सुनवाई रद्द करने की मांग की

 
Piparwar :  सीसीएल की महात्वाकांक्षी भूमिगत कोयला खदान परियोजना के फेज एक के विस्तार के लिए 25 अगस्त को झारखंड राज्य प्रदूषण बोर्ड की तरफ से पर्यावरणीय लोक सुनवाई होने वाली है. इसको लेकर किचटो पंचायत के बड़कीटांड़ भगवान टोला बरटोला के ग्रामीणों ने चिरैयाटांड़ खेल मैदान में बैठक की. जिसकी अध्यक्षता किचटो पंचायत मुखिया संगीता देवी और संचालन विजय कुमार महतो ने किया. बैठक कर ग्रामीणों ने लोक सुनवाई का बहिष्कार करने का निर्णय लिया. साथ ही चतरा डीसी और झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (जेएसपीबीसी) रांची से ग्राम सभा में पर्यावरणीय लोक सुनवाई रद्द करने की मांग की. वहीं मंगरदाहा से विस्थापित हुए ग्रामीणों को सीसीएल से मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं अबतक नहीं मिलने पर चर्चा की गयी. (पढ़ें, पिपरवार">https://lagatar.in/piparwar-named-accused-of-murder-arrested-sent-to-jail/">पिपरवार

: हत्या का नामजद आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल)

बैठक में ये लोग हुए शामिल

बैठक में किचटो ग्राम पंचायत की मुखिया संगीता देवी, पंचायत समिति सुनिता देवी, ललिता देवी, मुखिया प्रतिनिधि अंगद कुमार महतो, विजय महतो, अनिल कुमार महतो, तपेश्वर गंझू, शिवनाथ महतो, जितेंद्र राम, पुरान महतो,बालकिशुन महतो नागेश्वर महतो, विक्रम कुमार गंझू, सुनिता देवी, पुष्पा देवी, ललन कुमार राम श्याम गंझू आदि शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : पिपरवार">https://lagatar.in/piparwar-program-organized-in-bachra-north-panchayat-under-meri-mati-mera-desh/">पिपरवार

: मेरी माटी मेरा देश के तहत बचरा उत्तरी पंचायत में कार्यक्रम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही