Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीरटांड़ : वन विभाग के चार रेंज की 50 सदस्यीय टीम आग बुझाने में जुटी

Pirtand (Giridih) : पारसनाथ पर्वत में लगी आग को बुझाने के लिए बीते कुछ दिनों से वन विभाग प्रयास कर रहा है. वन प्रमंडल पदाधिकारी, वन्य प्राणी प्रमंडल, हजारीबाग के मार्गदर्शन व वरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में वन विभाग की टीम जंगल मे लगी आग को बुझाने में जुटी है. वन विभाग के कुल चार रेंज पिछले दो दिनों से पारसनाथ पर्वत के सीता नाला में कैंप कर रही है. जिसमें पारसनाथ वन्य प्राणी की टीम के साथ साथ कोडरमा वन्य प्राणी, तोपचांची वन्य प्राणी और गौतम बुद्धा वन्य प्राणी चौपारण की टीमें भी शामिल थी. सभी टीमें जंगल में घूम-घूम कर आग बुझाने का काम कर रही हैं. सभी चार रेंज को मिलाकर कुल 50 सदस्यों की टीम 15 ब्लोअर के साथ अभियान में जुटी है. जिसमे वन प्रमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार चौधरी, वन क्षेत्र पदाधिकारी राम बाबू कुमार, वनपाल कुलदीप कुमार महतो, वंरक्षी अजय कुमार, राजेन्द्र कुमार दास के अलावे कई अन्य वन विभाग के कर्मी शामिल है. यह">https://lagatar.in/giridih-sample-sent-for-rt-pcr-returned-from-dhanbad-without-investigation/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह: धनबाद से बिना जांच ही लौट आया आरटी-पीसीआर के लिए भेजा गया सैंपल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही