Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीरटांड़ : पारसनाथ जंगल की आग बुझाने के लिए एक साथ 300 लोग करेंगे कूच

Pirtand (Giridih) : जिले के पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत मधुबन स्थित गेस्ट हाउस में गुरुवार 20 अप्रैल को डुमरी एसडीएम प्रेमलता मुर्मु की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई. बैठक में पारसनाथ पर्वत क्षेत्र के जंगलों में लगे आग को जल्द से जल्द बुझाने को लेकर ज़रूरी कदम उठाने का निर्णय लिया गया. बैठक में वन विभाग के अधिकारी व मकर संक्रांति मेला समिति के प्रतिनिधि शामिल हुए. एसडीएम प्रेमलता मुर्मू ने उपस्थित लोगों से कहा कि शुक्रवार से स्थानीय प्रशासन, वन विभाग के कर्मचारी और मकर संक्रांति मेला समिति के लोगों की ओर से आग बुझाने का काम शुरू किया जाएगा. शुक्रवार की सुबह पांच बज़े लगभग 300 लोग पारसनाथ के जंगलों में एक साथ आग बुझाने के लिए कूच करेंगे. अभियान में बगदाहा, विरनगड़ड़ा, सिंहपुर, पीपराडीह, कोठाटांड, बाघबेड़ा, कुरुआटांड, भोलाटांड़, जोभी सहित अन्य गांवो के लोग शामिल रहेंगे. सभी गांवों में एक टीम लीडर बनाया गया है. जिसमे विजय सोरेन, जागो महतो, संदीप महतो, अशोक कुमार, बालेश्वर महतो व अन्य शामिल है. गौरतलब है कि शुभम संदेश ने पिछले दिनों पारसनाथ के जंगलों में लगे आग की ख़बर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था. जिसके बाद संबंधित विभाग व प्रशासन हरकत में आया है. बैठक में एसडीएम प्रेमलता मुर्मु, एसडीपीओ मनोज कुमार, बीडीओ दिनेश कुमार, सीओ विनय प्रकाश तिग्गा, पीरटांड़ थाना प्रभारी दिलशान विरुआ, मधुबन थाना प्रभारी राजू मुंडा, सीआई राम विनोद सिंह, पूर्व प्रमुख सिंकदर हेंब्रम के अलावे वन विभाग के कई अधिकारी एवं मेला समिति के दर्जनों पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित हुए. यह">https://lagatar.in/village-albendazole-tablet-fed-to-children-in-schools/">यह

भी पढ़ें : गावां : स्कूलों में बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही