Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीरटांड : प्रधानमंत्री मोदी कार्यकाल के 9 साल बेमिसाल : पूर्व विधायक

Pirtand(Giridih) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का 9 वर्ष पूर्ण होने पर जिले के पीरटांड़ प्रखंड के पालगंज स्थित एकलव्य विद्यालय परिसर में भाजपा ने महाजनसंपर्क अभियान चलाया. इसके तहत 02 जून को विकास तीर्थ कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में हुई. मुख्य अतिथि पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहबादी, शरत कुमार भक्त व श्याम कुमार उपस्थित हुए. पूर्व विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे राज्य में 01 से 30 जून तक महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हैं. एकलव्य विद्यालय मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में एक है. मौके पर अजय सिंह, अरविंद चंद्र राय, फलेंद्र सिंह, बबलू साव, संतोष राणा, पंचम सिंह, अभय सिंह, गोपाल विश्वकर्मा, मुकेश मण्डल, मनोज पंडित, शमशाद आलम, सुधीर सिंह, बबलू सिंह, बसन्त सिंह, सोम पांडेय, मयंक वर्णवाल, बिरेन्द्र वर्मा, दिनेश स्वर्णकार, कैलाश वर्णवाल, चन्द्रदेव सिंह, सिकन्दर वर्मा आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=655567&action=edit">यह

भी पढ़ें:सरिया : मानव मिट्टी की मूरत, पांच तत्वों से बना यह शरीर टिकाऊ नहीं- दीदी ज्योति [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही