Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीरटांड़ : बीडीओ ने की मनरेगा, आवास योजना, अमृत सरोवर, यूडीआईडी की समीक्षा

Pirtand (Giridih) : पीरटांड प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शनिवार को बीडीओ दिनेश कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में मनरेगा, आवास योजना, अमृत सरोवर, यूडीआईडी, विभिन्न पेंशन योजना सहित कई योजनाओं की समीक्षा की गयी. बीडीओ दिनेश कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम आवास प्लस योजना, अंबेडकर आवास योजना की समीक्षा की. साथ ही आवास योजनांतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना में निर्माणाधीन आवासों की समीक्षा कर संबंधित पंचायत सचिव, प्रखंड समन्वयक को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. बीडीओ ने मनरेगा अंतर्गत संचालित योजना की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए शत-प्रतिशत पुरानी योजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिया. बैठक में बीडीओ के अलावे कई संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-mockdrill-held-at-barmoria-kovid-center-and-sadar-hospital-review-of-kovid-vigilance-taken/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बरमोरिया कोविड सेंटर और सदर अस्पताल में हुई मॉकड्रिल, लिया गया कोविड सतर्कता का जायजा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही