Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीरटांड़ : मधुबन में धूमधाम से मनायी गयी भगवान महावीर की जन्म जयंती

Pirtand (Giridih) : जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुबन में जैनियों के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की सोमवार 3 अप्रैल को जयंती मनाई गई. मधुबन स्थित जैन समाज के दोनों संप्रदाय श्वेतांबर व दिगांबर ने जैन मंदिरों में महावीर स्वामी का पूजन और अभिषेक किया. इस मौके पर मधुबन में भव्य शोभायात्रा निकाली गई. [caption id="attachment_598781" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/MAHAVIR-SADHU-300x138.jpg"

alt="" width="300" height="138" /> शोभा यात्रा में शामिल मुनि प्रमाण सागर जी महाराज व अन्य[/caption] शोभा यात्रा में जैन समाज के साथ ही मधुबन में रह रहे सभी वर्गों के लोग शामिल हुए. शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया. शोभायात्रा में सबसे आगे श्रद्धालु धर्मध्वज लेकर चल रहे थे. इसके बाद बैंड-बाजों पर जैन समुदाय के पुरुष, महिलाएं, नाचते झूमते चल रहे थे. [caption id="attachment_598782" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/MAHABIR-DANDIYA-300x138.jpg"

alt="" width="300" height="138" />
शोभा यात्रा में डांडिया करती महिलाएं[/caption] रथों पर भगवान महावीर के चित्रों को रखकर अहिंसा का संदेश दिया गया. जैन समुदाय के लोग शोभायात्रा में भगवान महावीर के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे. शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए. शोभायात्रा में दिगंबर समाज के मुनि प्रमाण सागर जी महाराज के अलावे जैन समाज के कई अन्य संत भी मौजूद थे. शोभायात्रा में अतुल जैन, कैलाश जैन, महेंद्र गुप्ता, अवीषेक जैन के आलावे सैकड़ो लोग मौजूद दे. यह">https://lagatar.in/village-vhp-and-bajrang-dal-celebrated-ram-mahotsav/">यह

भी पढ़ें : गांवा : विहिप व बजरंग दल ने मनाया राम महोत्सव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही