Pirtand (Giridih) : गिरिडीह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर अवकाश के दिन रविवार (11 जून) को भी पीरटांड प्रखंड कार्यालय खोलकर रखा गया. कार्यालय खोलने का उद्देश्य मनरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, अंबेडकर आवास, 15 वित्त आयोग से संचालित योजनाओं की प्रगति का आकलन करना था. कार्यालय खुलने पर प्रखंड मुख्यालय सभागार में कनीय अभियंता, सभी रोजगार सेवक, पंचायत सचिव और कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ बीडीओ ने बैठक की. बीडीओ ने कर्मचारियों को योजनाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए. बैठक के बाद सभी रोजगार सेवक पंचायत क्षेत्र में भेजे गए. बीडीओ ने रोजगार सेवकों को 11 जून की शाम तक मनरेगा योजना के तहत जलदूत ऐप के माध्यम से कूपों, अपूर्ण योजनाओं और प्रधानमंत्री आवास योजना का जियो टैग करने का निर्देश दिया. कंप्यूटर ऑपरेटरों को योजनाओं को एमआईएस करने का निर्देश दिया. बैठक में बीडीओ के अलावा मनरेगा बीपीओ एके चौधरी, सचिन कुमार, जेई कुमार रजक, विनोद कुमार, सौकत मंडल, पंचायत सेवक समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=664610&action=edit">यह
भी पढ़ें : गिरिडीह : शास्त्री नगर दुर्गा मंडप प्रबंधन समिति का हुआ गठन [wpse_comments_template]
पीरटांड़ : उपायुक्त के आदेश पर रविवार को खुला प्रखंड कार्यालय
Leave a Comment