Search

पीरटांड़ : मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर अंचलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

नए मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज कराने का आग्रह
Pirtand : जिले के पीरटांड प्रखंड मुख्यालय में 24 जून को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी विनय प्रकाश तिग्गा ने राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ संयुक्त बैठक की. बैठक में उन्होंने कहा कि फोटोयुक्त मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 की तैयारी शुरू हो गई है. इस कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने समेत पहचान पत्र में सुधार किया जाएगा. उन्होंने सभी दलों के नेताओं से आग्रह किया कि अपने-अपने इलाके में बीएलओ से संपर्क स्थापित कर 18 वर्ष पूरा कर चुके मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराएं. बैठक में भाजपा के अजय कुमार सिंह, आजसू के मेराज आलम, कांग्रेस के बड़कू मुर्मू और झामुमो के बिरजू मरांडी शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=678463&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : शिक्षा व्यवस्था में लचीलापन लाएं शिक्षक :  वीसी डॉ प्रमोद [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp