Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीरटांड़ :  आम बागवानी योजना का डीडीसी ने किया निरीक्षण, किसानों को सरकारी सहायता दिलाने का दिया आश्वासन

Pirtand (Giridih) : जिले के पीरटांड़ प्रखंड के बांध पंचायत के धावाटांड़ गांव में आम बागवानी योजना का डीडीसी शशिभूषण मेहरा ने 31 मई को औचक निरीक्षण कर किसानों को सरकारी सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया. निरीक्षण के क्रम में डीडीसी के साथ बीडीओ दिनेश कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी भी साथ थे. इस दौरान डीडीसी ने किसानों से बातचीत की और योजना से प्रभावित हुए. उन्होंने किसानों को सरकारी सहायता दिलाने का भी आश्वासन दिया. यहां से निकलने के बाद डीडीसी ने प्रखंड के दो स्कूलों राजकीय अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय पीरटांड़ और मध्य विद्यालय चिरकी का भी निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सरकार की ओर से स्कूल को प्रदत्त सामग्रियों को देखा और आवश्यक निर्देश दिए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=653632&action=edit">यह

भी पढ़ें : बिरनी : तीन हज यात्री मक्का मदीना के लिए रवाना [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही