Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीरटांड़ : खराब पड़ें हैं दर्जनों चापानल, लोग झेल रहे पानी की किल्लत

ग्रामीणों ने विभाग पर संवेदनहीनता का लगाया आरोप
Pirtand (Giridih) : पीरटांड़ प्रखंड के कई गांवो में पानी की समस्या से ग्रमीण परेशान है. कई पंचायतों में दर्जनों चापानल खराब पड़े हुए है. जिसके कारण लोगो को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है. चापानल खराब होने की कई बार ग्रमीणों द्वारा सम्बंधित विभाग के जेई व अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई, लेकिन आज तक कोई सुध लेने तक नही आया. [caption id="attachment_672702" align="alignnone" width="169"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/CHAPAKAL-2-169x300.jpg"

alt="" width="169" height="300" /> ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े चापाकल[/caption] प्रखंड के मंडरो, कुंडको, हरलाडीह, पालगंज, खुखरा, बिसनपुर के अलावे कई गांवो में दर्जनों चापानल खराब पड़े हैं. ग्रामीण महादेव सेन, विजय ठाकुर, गोविंद सिंह, राजू ठाकुर, दीनदयाल सेन, अम्बुज मादक और देवी मादक का कहना है कि जब विभाग के जेई से इस विषय पर संपर्क करना चाहा तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा. कई बार उन्हें फोन लगाया गया लेकिन उन्होंने फोन उठाकर बात तक नहीं की. लोगों का कहना है कि चापाकलों का मरम्मत विभाग के फ़ाइलों में ही मैनेज होकर रह जाता है. वही विभाग के जेई सचेन्द्र झा का कहना है कि चापानल खराब होने की शिकायत मिलते ही त्वरिक उसका मरम्मत कराया जाता है. यह">https://lagatar.in/gandey-death-of-social-worker-wave-of-mourning/">यह

भी पढ़ें : गांडेय : समाजसेवी का निधन, शोक की लहर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही