Pirtand (Giridih) : पीरटांड़ प्रखंड में कम बारिश के कारण पानी के लिए लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. हालात तेजी से सूखे की तरफ बढ़ रहे हैं. प्रखंड मुख्यालय से लेकर गांव तक जल स्तर इस तरह गिरा है कि हैंडपंपों से लेकर सामान्य बोरिंग पर विद्युत मोटर के सहारे भी पानी निकलना लगातार कम हो रहा है. बारिश न होने के कारण प्रखंड क्षेत्र के कई तालाब और कुएं सुख चुके है. कई खराब पड़े चापाकल अब भी मरम्मत के इंतज़ार में है. लिहाजा ग्रामीणों को पानी की समस्या से जुझना पड़ रहा है. दूसरी तरफ़ खेत में लगी फसल भी सूखने लगी है. ऐसे में माना जा रहा कि यदि आने वाले दिनों में ठीक से बारिश नहीं हुई, तो प्रखंड सूखे की चपेट में चला जाएगा. अब तक पर्याप्त बारिश नही हुई है. जिससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें उत्पन्न हो गई हैं. यह">https://lagatar.in/dhanwar-maximum-work-done-for-the-poor-in-modi-government-laxman-singh-2/">यह
भी पढ़ें : धनवार : मोदी सरकार में गरीबों के लिए हुए सबसे ज़्यादा काम : लक्ष्मण सिंह [wpse_comments_template]
पीरटांड़ : बारिश न होने से बन रहे सूखे जैसे हालात
Leave a Comment