Pirtand (Giridih) : बीते दिनों लोकप्रिय दैनिक शुभम संदेश में पारसनाथ के जंगल में आग लगने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी. खबर का असर पड़ा है. 17 अप्रैल को वन विभाग की टीम आग बुझाने जंगल पहुंची. पारसनाथ वन क्षेत्र के प्रभारी वनपाल अक्षय कुमार ने बताया कि टीम आग बुझाने में जुट गई है. बहुत जल्द आग पर काबू पा लिया जाएगा. बता दें कि आग विगत आठ-नौ दिनों से लगी हुई है. आग लगने के बाद पारसनाथ मकर सक्रांति मेला समिति व पारसनाथ वन संस्था रक्षा समिति के सदस्यों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग बुझाया नहीं जा सका. धीरे-धीरे आग जंगल में फैल गई. पेड़ पौधे अभी भी जल रहे हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=610119&action=edit">यह
भी पढ़ें : सरिया: 24 कुंडीय महायज्ञ के पहले दिन निकली भव्य कलश यात्रा [wpse_comments_template]
पीरटांड़ : जंगल आग बुझाने पहुंची वन विभाग की टीम

Leave a Comment