Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीरटांड़ : पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में स्थाई समिति का गठन

Pirtand (Giridih) : जिले के पीरटांड़ प्रखंड कार्यालय सभागार में 10 फरवरी को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सविता टुडू ने की. संचालन जीपीएस इंद्रजीत महतो ने किया. बैठक में पीएम आवास योजना, शिक्षा, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य समेत अन्य विकास योजनाओं पर चर्चा चली. बैठक में स्थाई समिति का भी गठन किया गया. कृषि एवं उद्योग विभाग के सभापति योगेंद्र तिवारी तथा सहकारिता विभाग के सभापति केशव पाठक को चुना गया. बैठक में पंसस योगेंद्र तिवारी ने सरकारी मद से स्वास्थ्य विभाग में हुए कामकाज का ब्यौरा मांगा. एक अन्य पंसस नवीन सिंह ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े समस्याओं को उठाया. बैठक में बीडीओ दिनेश कुमार, सीओ विनय प्रकाश तिग्गा, उप प्रमुख महेंद्र प्रसाद, पंसस केशव पाठक,जोगेंद्र तिवारी, नवीन सिंह, अलका देवी, भवानी देवी, रिंकी देवी समेत विभागीय अधिकारी शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=550834&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह की महिला क्रिकेट टीम ने पश्चिम सिंहभूम को 217 रनों से रौंदा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही