alt="" width="300" height="181" /> तमिलनाडु भवन में बने चन्दाप्रभु मंदिर में हवन करते राज्यपाल[/caption] इसके बाद राज्यपाल सरकारी कार्यक्रम में भाग लेने पीरटांड प्रखंड के मधुबन पंचायत के सिंहपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहुंचे. जहां उनका स्वागत ढोल नगाड़े व पारंपरिक नृत्य से किया गया. राज्यपाल को आम के पत्ते और सखुआ के पत्ते से बना मुकुट पहनाया गया. इसके बाद राज्यपाल ने क्लास रूम में जाकर बच्चों से बात की और सभी बच्चों को कलम भेट किया. राज्यपाल सिंहपुर आंगनबाड़ी केंद्र भी पहुंचे और छोटे बच्चों से मुलाकात की. पीरटांड़ प्रखंड की प्रमुख व अन्य जनप्रतिनिधियों ने राज्यपाल से स्कूलों में शिक्षकों की कमी, चारदिवारी निर्माण जैसी मांगें रखीं. [caption id="attachment_628275" align="alignnone" width="300"]
alt="" width="300" height="169" /> राज्यपाल का पारंपरिक नृत्य से स्वागत करती आदिवासी महिलाएं[/caption]
एक साथ जुड़ने से ही गांव का विकास
राज्यपाल ने उपस्थित गामीणों को जोहार और नमस्कार कहा. राज्यपाल ने कहा कि भले ही हमारी भाषा अलग हो लेकिन हम लोग सभी एक दूसरे से जुड़े है. उन्होंने कहा कि गांव का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है. गांव का विकास तभी होगा जब हम एक साथ जुड़े रहेंगे. [caption id="attachment_628277" align="alignnone" width="300"]alt="" width="300" height="169" /> कस्तूरबा विद्यालय में आयोजित मुख्य समारोह को संबोधित करते राज्यपाल[/caption]
सिंहपुर को सिंगापुर बनाने का काम करेंगे
राज्यपाल ने कहा कि अभी हम झारखंड में पांच साल है. हम सिंहपुर गांव को सिंगापुर बनने लायक काम करेंगे. सभी बच्चों को शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधा मिलेगी. ग्रमीणों को प्रधानमंत्री आवास, नल जल योजना जैसे सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि मैं फिर आपसे मिलने आऊंगा और इस बार मैं आपसे हिंदी में बात करूंगा. [caption id="attachment_628282" align="alignnone" width="300"]alt="" width="300" height="169" /> कस्तूरबा विद्यालय में गार्ड ऑफ़ ऑनर लेते राज्यपाल[/caption]
क्लास रूम में किताब के अलावा कुछ और ना सोचें
राज्यपाल प्रखंड के कस्तूरबा विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने स्कूल में बने जिम, क्लासरूम, लाइब्रेरी और कंप्यूटर रूम का निरीक्षण किया. राज्यपाल ने कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा मोनिका कुमारी को मेडल देकर सम्मानित किया. राज्यपाल ने कहा कि जब आप जिम या खेल रहे है तब किताब के बारे में मत सोचे और जब आप क्लास रूम में पढ़ाई करते है तो किताब के अलावे और कुछ न सोचें. कार्यक्रम संपन्न होने के बाद कस्तूरबा विद्यालय में ही राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. जिसके बाद राज्यपाल बोकारो के लिए निकल गए. यह">https://lagatar.in/tisri-bhojpuri-singers-akshara-singh-golu-raja-and-nisha-dubey-spread-fire-people-danced-all-night/">यहभी पढ़ें : तिसरी : भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह, गोलू राजा और निशा दुबे ने बिखेरा जलवा, रात भर झूमे लोग [wpse_comments_template]

Leave a Comment