Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीरटांड़ : पाल्मो गांव में बुजुर्ग अधेड़ ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

Giridih : जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पाल्मो गांव में 16 मार्च को एक बुजुर्ग ने अपने ही घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. मृतक का नाम बैजनाथ साहू (60) है. घटना के वक्त वह अपने घर में अकेला था. परिवार के सदस्य घर से बाहर थे. मृतक की पत्नी घर लौटी तो कमरे में फंदे से पति का शव झूलता देखा. शव को देखते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी. उसकी चिल्लाहट सुनकर घटनास्थल पर पड़ोसियों का जमावड़ा लग गया. सूचना पाते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. खबर पाकर मुखिया सुरेंद्र यादव और पंचायत समिति सदस्य अनिल साहू घटनास्थल पर पहुंचे. बैजनाथ साहू किस वजह से आत्महत्या की इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=581120&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : हाई वोल्टेज बिजली तार टूटकर गिरी, बाल-बाल बचे ग्रामीण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही