Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीरटांड़ : नाले के पानी की रीसाइक्लिंग कर खेतों में होगी सिंचाई

Pirtand (Giridih) : मधुबन स्थित गेस्ट हाउस में श्री शिखरजी स्वच्छता समिति की एक अहम बैठक सोमवार 22 मई को आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष तेज़नारायण महतो ने किया. बैठक में महाराष्ट्र से आये कचरा प्रबंधन से संबंधित एनजीओ के डेलिगेट में शामिल बसंत चौगुले, सौ शांता बाई ऊखऴकर, शुभांगी जैन, संजय बुर्से के साथ सम्पूर्ण मधुबन व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में कचरा प्रबंधन व रीसाइक्लिंग से संबंधित चर्चा की गई. उन्होंने कचरा प्रबंधन से संबंधित एक वृहद रिपोर्ट तैयार कर समिति को दिया. उन्होंने बताया कि मधुबन से बहने वाले नाले के पानी को रीसाइक्लिंग कर ग्रामीण क्षेत्रों में खेत पटवन के काम में आने लायक बनाया जाएगा. बैठक में समिति के भरत साहू, कैलाश प्रसाद अग्रवाल, नंदकिशोर सिंह, अभिषेक सिन्हा, विद्याभूषण मिश्र, विनोद राम, दिलीप तुरी, किशोर सिंह, झरीलाल महतो, रितेश मंदीलवार, संतोष जैन, मनोज जैन, नागेंद्र सिंह, प्रवीण जैन व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/giridih-herd-of-elephants-damaged-the-houses-of-7-tribals/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : हाथियों के झुंड ने 7 आदिवासियों के घरों को किया क्षतिग्रस्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही