Search

पीरटांड़ : प्रेम प्रसंग में युवक पर चाकू से हमला, हमलावर हिरासत में

Pirtand(Giridih): पीरटांड़ प्रखंड के मधुबन थाना क्षेत्र में 21 मई को चाकूबाजी की घटना का मामला आया है. जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति ने अपने घर में घुसे एक युवक को चाकू से मारकर घायल कर दिया. घायल युवक की पहचान गोविंद तुरी के रूप में किया गया है. जिसका इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल युवक गोविंद तुरी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह विनोद तुरी के घर गया था इस दौरान बिनोद तुरी ने उसे देख लिया. जिसके बाद चाकू से बिनोद तुरी ने उस पर हमला कर दिया. जिससे गोबिंद गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल गोविंद तुरी के भाई ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. मधुबन पुलिस घटनास्थल पर पहुंच उसे इलाज़ के लिए सदर अस्पताल भेजा. घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बताया गया कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=643829&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर भी कांग्रेस कार्यालय में लटका रहा ताला [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//