Search

पीरटांड़ : जेएमएम छोड़ दर्जनों ने थामा भाजपा का दामन

Pirtand(Giridih): भाजपा पीरटांड मंडल कार्यसमिति की बैठक 23 मई को मधुबन में हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह ने की. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुनुकान्त, सुरेश साव, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, दिनेश यादव उपस्थित हुए.बैठक पूर्व पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया. बैठक में आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा कार्यकर्ताओं के बीच रखी गई. इस दौरान झामुमो छोड़कर  दर्जनों कार्यकर्ता व गामीणों ने भाजपा का दामन थामा. जिन्हें अतिथियों ने फूल माला पहनाकर परिवार में शामिल किया. कार्यक्रम में शरत भक्त, श्याम प्रसाद, सिकंदर हेंब्रम, अरविंद चंद्र राय, पंचम सिंह,बालेश्वर यादव, प्राण अरविंद वर्णवाल, बबलू सिंह आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=646071&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : 29 मई से 14 जून तक चलेगा मन का मिलन पखवाड़ा: सचिव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp