Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीरटांड़ : वन विभाग के कार्यालय में लटक रहा ताला

Pirtand (Giridih) : पीरटांड़ वन विभाग का कार्यालय अक्सर बंद रहता है. इस वजह से यहां काम कराने आए लोगों को परेशानी होती है. ड्यूटी समय में कार्यलय जाने पर कर्मचारी गायब मिले. पीरटांड़ वन विभाग का क्षेत्र बड़ा है. बाबजूद इसके कार्यालय को बंद रखा जाता है. कर्मी न तो फिल्ड में निकलते हैं और न कार्यालय में ही बैठते हैं. सोचने वाली बात है कि ऐसे में लोग कार्यालय संबंधी कार्य कैसे कराएंगे? यही हाल पारसनाथ एवं कठवारा वन विभाग कार्यालय का भी है. एक ही रेंजर को कई जगह की जिम्मेवारी है. कार्यालाय बंद रहने के बारे में पूछे जाने पर पारसनाथ वन क्षेत्र के प्रभारी रेंजर एसके रवि ने बताया कि कर्मचारी फील्ड ड्यूटी करने निकल जाते हैं तथा शाम में 6 बजे तक सभी वापस लौटते हैं. इस वजह से हो सकता है कार्यालय बंद हो. उन्होंने ये भी कहा कि बंद का दूसरा कारण ये हो सकता है कि कार्यालय में रंग-रोगन का काम चल रहा है, इस वजह से बंद रखा गया हो. अपने बारे में प्रभारी रेंजर ने बताया कि उन्हें दो जगहों का पदभार है. इस कारण हर दिन कार्यालय नहीं आ पाते. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=570732&action=edit">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : झामुमो स्थापना दिवस की तैयारी अंतिम चरण में [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही