Pirtand (Giridih) : पीरटांड प्रखंड के खुखरा गांव स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा. इसे लेकर 11 मई को ग्रामीणों की बैठक सहदेव साव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 25 से 29 मई तक महायज्ञ आयोजित करने का निर्णय लिया गया. 25 मार्च को शोभा यात्रा निकाली जाएगी. यज्ञ में खुखरा समेत आस-पास के कई गांव के धर्म प्रेमी शामिल होंगे. मौके पर शरद कुमार भक्त, संजय मंडल, डब्बू वर्णवाल, पंकज कुमार मिश्रा, कैलाश वर्णवाल, संदीप कुमार मिश्रा, वासुदेव मिश्रा, उदय पाठक समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.
यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=629705&action=edit">यहभी पढ़ें : गिरिडीह : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल [wpse_comments_template]

Leave a Comment