Search

पीरटांड़ : माओवादियों के बंद का दिखा मिलाजुला असर

Pirtand (Giridih) : माओवादियों के बिहार झारखंड बंद का गुरुवार 20 अप्रैल को गिरिडीह समेत पूरे जिले में मिला जुला असर देखने को मिला. सड़क पर आम दिनों की अपेक्षा गुरुवार को कुछ कम गाड़ियां नजर आईं. वहीं चिरकी और मधुबन के बाजार खुले रहे. चिरकी में लगने वाला साप्ताहिक हाट भी लगा. समाचार लिखे जाने तक कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली. बता दें कि पिछले दिनों पलामू व चतरा जिले के बॉर्डर क्षेत्र के लावालौंग थाना के गरहे जंगल में माओवादिओं के साथ पुलिस व अर्धसैनिक बलों की मुठभेड़ हुई थी. माओवादियों ने इस मुठभेड़ को फर्ज़ी करार देते हुए 20 और 21 अप्रैल को दो दिवसीय बिहार झारखंड बंद का आह्वान किया है. मोवादी संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी के पूर्वी बिहार, पूर्वोत्तर झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के प्रवक्ता प्रतीक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 48 घंटे के बिहार झारखंड बंद की घोषणा की. प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि सब जोनल कमेटी के सदस्यों व अन्य साथियों को आत्मसमर्पण के नाम पर पकड़ कर फर्जी मुठभेड़ में इनकी हत्या कर दी गई है. यह">https://lagatar.in/bengabad-police-seized-three-bikes-carrying-illegal-coal/">यह

भी पढ़ें : बेंगाबाद : अवैध कोयला लदे तीन बाइक को पुलिस ने किया ज़ब्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp