Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीरटांड़ : स्वच्छता पखवाड़ा अभियान को लेकर कार्यशाला में दिलाई गई शपथ

Pirtand (Giridih) : पीरटांड़ प्रखंड सभागार में मंगलवार 2 मई को बीडीओ पीरटांड़ दिनेश कुमार की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज टू के तहत स्वच्छता पखवाड़ा अभियान को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में 29 अप्रैल से 15 जून तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा अभियान की जानकारी विस्तार पूर्वक  दी गई. बीडीओ ने बताया कि अधिक से अधिक लोगो को अभियान की जानकारी देने, ओडीएफ प्लस गांव को चिह्नित करने के साथ-साथ सोकपिट और नाडेप का निर्माण करवाना है. अभियान को प्रथमिकता के आधार पर सफल बनाने के लिए सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव और एसबीएम-जी टीम को जिम्मेदारी दी गई है. कार्यशाला में बीडीओ ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई. कार्यशाला में मुख्यरूप से प्रमुख सविता टुडू, बीस सूत्री अध्यक्ष महेश मरांडी, बीडीओ दिनेश कुमार, सीओ विनय प्रकाश तिग्गा, बीइइओ, सभी मुखिया, पंचायत सचिव और जल सहिया उपस्थित थीं. यह">https://lagatar.in/pirtand-rubella-vaccination-and-covid-test-camp-organized-in-many-panchayats/">यह

भी पढ़ें : पीरटांड : कई पंचायतों में रूबेला टीकाकरण व कोविड जांच कैम्प का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही