Pirtand(Giridih): पीरटांड़ मुख्यालय रविवार 7 मई को भी डीसी आदेश के आलोक में राज्य में होने वाले समीक्षा की तैयारी के लिए प्रखंड कार्यालय को खुला रखा गया. मुख्य सचिव झारखण्ड की अध्यक्षता में गुरुवार को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई है. इसी को लेकर रविवार को भी प्रखंड सह अंचल कार्यालय को खुला रहा. जिसमें भूमि नामांतरण के लंबित मामलों का निष्पादन करने की बात कही गई. बीडीओ दिनेश कुमार ने बताया कि डीसी के निर्देश पर एजेंडा के अनुसार मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा, अनावश्यक बैंक खातों को बंद करने संबंधी कार्य, खाद्य व आपूर्ति, जेएसएलपीएस से क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा की गई.मौके पर कई प्रखंड कर्मी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=629792&action=edit">यह
भी पढ़ें: बिरनी : जंगली हाथियों का उत्पात जारी, ग्रामीण भयभीत [wpse_comments_template]
पीरटांड़: डीसी के आदेश पर रविवार को भी खुला रहा प्रखंड सह अंचल कार्यालय

Leave a Comment