Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीरटांड़ : धर्म की रक्षा के लिए उठाना ही पड़ता है शस्त्र : निर्भय शाहबादी

Pirtand (Giridih) : पीरटांड़ प्रखंड के पालगंज पंचायत स्थित तिवारी टोला में परशुराम जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव की ओर से परशुराम मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन की गई. साथ ही मंदिर की आधारशिला रखी गई. भूमि पूजन के पश्चात परशुराम जयंती समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता अनिकेत तिवारी व संचालन प्रशांत तिवारी ने किया. [caption id="attachment_616600" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/PALGANJ-BHEED-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> कार्यक्रम में शामिल विभिन्न वर्गों के लोग[/caption] कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए शस्त्र उठाना ही पड़ता है. भगवान परशुराम ने भी अपनी रक्षा व धर्म स्थापना के लिए हथियार उठाया था. अगर जरूरत पड़ी तो हम 100 फरसा भी देने को तैयार हैं. उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए हर संभव मदद की बात कही. भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश साहू ने कहा कि मंदिर के निर्माण होने से गांव का विकास होगा. परशुराम भगवान सबके हैं. [caption id="attachment_616604" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/PALGANJ-MANCH-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> समारोह में मौजूद मंचासीन अतिथि[/caption] कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी, भाजपा के कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहू, ब्राह्मण समाज संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक उपाध्याय, पंसस योगेंद्र तिवारी, मुखिया प्रतिनिधि बिरजू साहू, भाजपा के जिला युवा उपाध्यक्ष रंजीत राय, शरत कुमार भक्त, अनूप पांडेय, सुनैना पाठक, केशव पाठक, आशुतोष तिवारी, राजेश पांडेय, मोतीलाल उपाध्याय, श्याम प्रसाद, सुरेश शक्ति, विकास तिवारी, अरविंद राय, सुधीर सिंह, अनिकेत तिवारी, मंटू तिवारी, अविनाश तिवारी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/jamua-savarna-samajs-procession-with-bulldozers-on-parshuram-jayanti/">यह

भी पढ़ें : जमुआ : परशुराम जयंती पर बुलडोज़र के साथ सवर्ण समाज की शोभायात्रा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही