Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीरटांड़ : चौथे तीर्थंकर भगवान अभिनंदन स्वामी का मनाया गया मोक्ष दिवस

Pirtand (Giridih) : जैनियों के सुप्रसिद्ध महातीर्थ मधुबन के पारसनाथ पर्वत में जैन धर्म के चौथे तीर्थंकर भगवान अभिनंदन स्वामी का मोक्ष दिवस शुक्रवार को जैन श्वेताम्बर सोसायटी की ओर से मनाया गया. संस्था के महाप्रबंधक दीपक बैगानी ने बताया कि प्रातःकाल प्रभु अभिनंदन स्वामीजी के मोक्ष स्थल मे बने आनंद कूट की साफ-सफाई कर टोंक मे विराजमान प्रभुजी की चरणपादुका को जल व दुग्ध से प्रक्षाल कर नियमानुसार पूजा की गई. [caption id="attachment_622296" align="alignnone" width="135"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/JAIN-PADUKA-135x300.jpg"

alt="" width="135" height="300" /> टोंक में स्थापित अभिनंदन स्वामीजी की चरण पादुका[/caption] पर्वत पर जल मंदिरजी से माथे पर अष्टधातु की प्रतिमा भी लाकर टोंक परिसर मे त्रिधडे मे अभिषेक करते हुए शांतिस्नात्र पूजन और अष्टप्रकारी पूजन कर प्रतिमाजी व टोंक का वंदन किया गया. पूजा के बाद निर्वाणलाड्डू चढ़ाया गया. टोक व चरणपादुका पर दक्षिणा देकर आरती उतारी गई. मौके पर दर्जनों श्रद्बालु उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/jamua-information-about-fundamental-rights-given-to-girl-students/">यह

भी पढ़ें : जमुआ : छात्राओं को दी गई मौलिक अधिकारों की जानकारी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही