Search

 
 
 

पीरटांड़ : आजादी के साढ़े सात दशक, कौवाटाड मे नही बन पायी सड़क

 
Pirtand (Giridih) :  पीरटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पालगंज पंचायत से कौवाटाड गांव तक आज तक सड़क का नामो निशान नहीं है. आज भी इस गांव के लोग पगडंडी सड़क से होकर आते-जाते हैं. यह हाल तब है जब पालगंज पंचायत से लगभग महज एक किलोमीटर की दूरी पर यह गांव बसा है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क नहीं होने की वजह से खेती-बारी में भी दिक्कतें होती है. गांव में बीमार पड़ने पर लोग पीड़ित को चारपाई पर लादकर अस्पताल ले जाते हैं. ग्रामीणों ने कहा कि हर बार चुनाव के समय नेताओं ने सड़क बनाने का वादा किया और चुनाव के बाद किसी ने गांव की तरफ़ रूख नहीं किया. जनप्रतिनिधियों के साथ पदाधिकारियों को कई बार आवेदन भी दिया गया. लेकिन उन आवेदनों को संवेदनहीनता के दीमक चट कर गये. नतीजतन 21वीं शताब्दी में भी कौवाटांड़ गांव के लोग आदम युग में जी रहे हैं. यह">https://lagatar.in/gawan-dont-mourn-on-the-birth-of-a-daughter-lakshmi-is-born-tell-it-with-a-smile-prema-sakhi/">यह

भी पढ़ें : गावां : बेटी पैदा होने पर शोक मत मनाओ, लक्ष्मी हुई है यह हंस कर बताओ : प्रेमा सखी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही