Search

पीरटांड़ : श्रीशिखरजी स्वच्छता समिति की हुई बैठक

वार्षिक आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत
Pirtand (Giridih) : श्रीशिखरजी स्वच्छता समिति की बैठक 26 जून को मधुबन गेस्ट हाउस में हुई. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष तेज नारायण महतो ने की. बैठक में सर्वसम्मति से विगत बैठक के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. ऑडिटेड वार्षिक आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया. आय व्यय रिपोर्ट की एक-एक प्रति मधुबन के सभी संस्थाओं को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया. महाराष्ट्र की शिव प्रतिज्ञा संस्था ने कचरा प्रबंधन का प्रस्ताव समिति के पास भेजा है. बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति उस संस्था को पत्र भेजेगी. भगवान पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव सन्निकट है. इस संबंध में समिति के बारे में प्रचार करने का निर्णय लिया गया. बैठक में सत्येंद्र जैन, सुमन सिन्हा, भरत साहू, झरी महतो, दिलीप तुरी, अभिषेक सिन्हा, विद्याभूषण मिश्र, रितेश मंदीलवार, नागेंद्र सिंह, रंजीत सिंह, संतोष जैन, बबलू जैन, संतोष ठाकुर, संजय गुप्ता समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=680104&action=edit">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : एमओ ने किया पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//