Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीरटांड़ : लू लगने से शिक्षक का निधन, शोक की लहर

Pirtand (Giridih) : जिले के पीरटांड़ प्रखंड के गमहरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंसिमरी में पदस्थापित शिक्षक संतोष कुमार की मौत लू लगने से 13 मई को हो गई. गर्मी के कारण उन्हें विद्यालय में ही उल्टी होने लगी. दोपहर करीब एक बजे स्कूल की छुट्टी होने पर घर लौटते समय उनकी स्थिति और ज्यादा बिगड़ती चली गई. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई. साथी शिक्षक ने बताया कि मृतक मृदुभाषी एवं कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक थे. समय का पालन पूरी तत्परता के साथ करते थे. उनका एकेडेमिक रिकॉर्ड भी बेहतर था. ऐसे प्रतिभावान शिक्षक का आकस्मिक निधन दुःखद है. पीरटांड़ प्रखंड के सभी शिक्षक उनके निधन से शोकाकुल हैं. मृतक धनबाद जिले के तोपचांची प्रखंड अंतर्गत नरकोपी के रहने वाले थे. वह अपने पीछे पत्नी समेत दो छोटे बच्चे और बूढ़े माता पिता छोड़ गए हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=635154&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह: कृषि योजनाओं का प्रचार सोशल नेटवर्किंग साइट्स से होगा: डीसी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही