Search

पीरटांड़ : हरलाडीह में दो बाइक की टक्कर में शिक्षक की मौत

Pirtand (Giridih) : पीरटांड़ प्रखंड के हरलाडीह ओपी क्षेत्र के चांदनी चौक के पास दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक व्यक्ति की पहचान प्रकाश मंडल पिता स्व जगदीश मंडल के रूप में की गई है. प्रकाश मंडल ग्राम कुस्तौर कैंपस, थाना केंदुआडीह, जिला धनबाद के निवासी थे. प्रकाश मंडल उत्क्रमित मध्य विद्यालय, महेशलीटी पीरटांड़ में बतौर शिक्षक पदस्थापित थे. जानकारी के अनुसार स्कूल छुट्टी होने के बाद प्रकाश अपने घर धनबाद लौट रहे थे. इसी दौरान चांदनी चौक के समीप दूसरे बाइक से उनकी टक्कर हो गई. हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोटें लगीं. मौके पर पहुंचे हरलाडीह ओपी प्रभारी अजय सोय ने ग्रामीणों की मदद से बेहतर इलाज़ के ले धनबाद भेजा. धनबाद में ही इलाज़ के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है. यह">https://lagatar.in/pirtand-rubella-vaccination-camp-organized-in-model-school/">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : मॉडल स्कूल में किया गया रूबेला टीकाकरण कैंप का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp