Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीरटांड़ : सांसद की अनुशंसा के एक साल बाद भी नही बन पायी सड़क

Pirtand (Giridih) : पीरटांड़ प्रखंड स्थित बरदही मोड़ से राजूडीह तक जाने वाली सड़क की अनुशंसा सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने एक साल पहले मार्च 2022 में की थी. लेकिन विभाग ने सांसद की अनुशंसा को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया है. लिहाज़ा सड़क की तस्वीर अब भी वैसी ही है. सांसद ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत तीन किलोमीटर सड़क निर्माण की अनुशंसा की थी. पंचायत के पंचायत समिति सदस्य नवीन सिंह का कहना है कि सड़क की हालत बहुत दयनीय है, जिसके कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाई होती है. रात में किसी ग्रामीण की तबीयत खराब हो जाने पर एंबुलेंस तक इस सड़क पर नहीं जाना चाहती है. वार्ड सदस्य प्रतिनिधि बबलू सिंह ने कहा कि बरसात के मौसम में सड़क में कीचड़ जम जाता है. लोग हादसे का शिकार होते हैं. ग्रमीण बबन सिंह और किशोर सिंह का कहना है की सड़क की हालत जर्जर होने से गांव तक मूलभूत सुविधाएं नही पहुंच पाती है. गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि अनुशंसा के बावजूद विभाग की लापरवाही के कारण यह कार्य नहीं हो पा रहा है. राज्य की हेमंत सरकार जनहित के कार्य पर ध्यान ना देकर लूट खसोट में लगी हुई है. यह">https://lagatar.in/gaon-grand-kalash-yatra-for-shri-shiv-shakti-mahayagya/">यह

भी पढ़ें : गावां: श्री शिव शक्ति महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही