Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीरटांड़ : वर्षो से जलमीनार खराब,कौन जिम्मेदार है जनाब

Pirtand(Giridih): जिले के पीरटांड प्रखंड स्थित पालगंज पंचायत में कई जलमीनार व चापानल खराब होने से ग्रमीणों को पानी की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. बता दें कि पालगंज के वार्ड नम्बर नौ के शिव मंदिर में लाखों खर्च कर जल मीनार तो बना दिया गया लेकिन पानी कब मिलेगा इसका पता नहीं. ग्रामीणों का कहना है कि जल मीनार बनने के बाद कुछ महीनों तक पानी नसीब हुआ. लेकिन कुछ ही दिनों के बाद से पानी मिलना बंद हो गया. यह जलमीनार लगभग पिछले साल से खराब पड़ा हुआ है. लोग अभी भी पानी के लिए आस लगाए बैठे हैं कि शायद पानी नसीब हो जाए.वहीं ठेकेदार व विभाग की लड़ाई के बीच मशीन खराब पड़ा हुआ है. जल मीनार सोलर प्लेट के माध्यम से पानी की आपूर्ति किया जाता था. वहीं विभाग के अधिकारियों को कई बार लिखित व मौखिक सूचना दी गई है.चार वर्ष से खराब पड़ा जलमीनार की सुधी कौन लेगा अधिकारी या जनप्रतिनिधि यह यक्ष प्रश्न बन गया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=648834&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : आसंचारी रोग योजना के तहत वृद्धाश्रम में होगा वृद्धजनों का इलाज [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही