Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीरटांड़ : पारसनाथ पहाड़ पर आदिवासियों ने मनाया बाहा पर्व

Pirtand (Giridih) : जैनियो के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल सम्मेद शिखर जी यानी पारसनाथ पहाड़ पर आदिवासी समुदाय ने संथाली संस्कृति बाहा पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया. मंराग बुरु सुंशात बेसी पूजन समिति ने पारसनाथ पहाड़ के शुरुआती एक किमी पर स्थित दिशोम मांझी थान पूजा स्थल में कार्यक्रम का आयोजन किया था. इस बड़े धार्मिक आयोजन में गिरिडीह जिला के अलावे झारखंड के कई जिलों से हजारों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग शरीक हुए. जहां मंराग बुरु पूजन समिति के पुजारी ने संथाली विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना किया. [caption id="attachment_564180" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/BAHA-PARV-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> दिशोम मांझी पूजा थान पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु[/caption] दिशोम मांझी थान पर पूजा के बाद सुंशात बेसी पूजन समिति के नेतृत्व में पूरे मधुबन में भव्य जुलूस निकाला गया. जुलूस में कई आदिवासी नेताओं के अलावे सैकड़ों की संख्या में पांरपरिक वेशभूषा में आदिवासी समुदाय की महिला व पुरुष शामिल हुए. जुलूस में पांरपरिक ढ़ोल, मांदर और नगाड़ो की थाप सुनने को मिली. इस मौके पर भाजपा नेता नुनूलाल मंराडी, सिकंदर हेम्ब्रम, बुधन हेंब्रम के अलावे कई लोग मुख्य रूप से शामिल हुए. कार्यक्रम को लेकर मधुबन समेत पीरटांड़, डुमरी थाना के पुलिस पदाधिकारी सक्रिय दिखे. यह">https://lagatar.in/bengabad-police-seized-half-a-dozen-bikes-in-joint-raid-one-arrested/">यह

भी पढ़ें : बेंगाबाद : पुलिस की संयुक्त छापेमारी में आधा दर्जन बाइक जब्त, एक गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही