Search

पीरटांड़ : दो बहनों ने साध्वी दीक्षा ग्रहण कर सन्यासी जीवन को अपनाया

Pirtand(Giridih): जैनियो के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल सम्मेद शिखर जी मधुबन के तलेटी तीर्थ कोरिया भवन में 29 मई को दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया. बता दें कि तपागच्छ समुदाय के गच्छाधिपति जैनाचार्य रामचन्द्र शुरीश्वर समुदाय के परम प्रभावक शिष्य जैनाचार्य विजय मुक्ति प्रभ शुरीश्वर, आचार्य विजय अक्षयभद्ब शुरीश्वर व आचार्य विजय पुण्य प्रभ शुरीश्वर की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. पिछले दो दिनों से जारी अनुष्ठानों के बीच मधुबन के तलेटी में दीक्षा समारोह को लेकर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. शोभा यात्रा ने पूरे सम्मेद शिखर मधुबन का भ्रमण किया. गाजे-बाजे के साथ निकले शोभा यात्रा में दीक्षा लेने वाली मुंबई की दोनों चचेरी बहनें 19 वर्षीय दर्शी कुमारी और 15 वर्षीय देशना कुमारी भी शामिल हुई थी. शोभा यात्रा में मुंबई के कई श्रद्धालुओं के साथ दर्शी के पिता मनीष कुमार और देशना के पिता अमित कुमार समेत पूरा परिवार बेटियों के इस त्याग को लेकर उत्साह के साथ शामिल हुए. सोमवार की सुबह दोनों युवतियां दीक्षा लेकर आजीवन साध्वी का वेश धारण कर जा रही थी. तीन जैनाचार्य समेत मधुबन में साधनारत साधु संतों के सानिध्य में मुम्बई की दोनों बहनों ने सांसारिक सुख सुविधा को त्यागकर व पारिवारिक संबंधों को छोड़कर साध्वी दीक्षा ग्रहण किया. इस दौरान साधु संतों के सानिध्य में धार्मिक विधियां पूरी की गई. दीक्षार्थी के अनुनय विनय के बाद विधि पूर्वक दीक्षा दी गई. दीक्षा महोत्सव में दीक्षार्थी परिवार व भारी संख्या में श्रद्धालु भक्ति भावना में लीन रहे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=651610&action=edit">यह

भी पढ़ें:पीरटांड़ : आजादी के साढ़े सात दशक, कौवाटाड मे नही बन पायी सड़क [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp