Search

 
 
 

पीरटांड़ : मानदेय पर कार्यरत महिला कर्मियों को हो रहा है आर्थिक शोषण:झामममो

 
Pirtand(Giridih): झारखंड मजदूर महिला मोर्चा का पीरटांड़ प्रखंड ईकाई की एक बैठक 28 मई को प्रखंड मुख्यालय में किया गया. अध्यक्षता अंशुलता स्वरूप ने किया. मुख्य अतिथि मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह व प्रदेश कोषाध्यक्ष रूपलाल महतो थे. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा  की सेविका-सहायिका, जल-सहिया, स्वास्थ्य सहिया का आर्थिक शोषण हो रहा है. जिससे महिला कर्मियों में आक्रोश है. हेंमत सरकार ने वादा किया था कि सत्ता में आने पर तमाम अनुबंध व मानदेय न्यूनतम मजदूरी से कम नहीं होगा. चार वर्ष बाद भी वादा पूरा नहीं किया गया. जल सहिया को पूर्व से मिल रहा एक हजार मानदेय भी लगभग 50 माह से बाकी है. आंदोलन को तेज करने के लिए मोर्चा के शाखा कमेटी का गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष गुड़िया देवी, उपाध्यक्ष ममता सिन्हा, रेखा देवी, तिलेश्वरी देवी, रीता देवी, सचिव गुडीया देवी, कोषाध्यक्ष उर्मिला देवी, संयुक्त मंत्री भगवती बाला, आशा देवी, प्रभा देवी, मीना देवी, यशोदा देवी, अनुराधा देवी को बनाया गया है.मौके पर दिब्या देवी, कुमारी तनुजा, सरिता देवी, सितारा प्रवीण, शम्पा सिंह आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=650766&action=edit">यह

भी पढ़ें:गावां : अवैध बालू लदे आधा दर्जन ट्रैक्टरों को ग्रामीणों ने रोका [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही