Search

 
 
 

पिठौरिया : सरहुल शोभायात्रा पर हमले को लेकर कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

 
 Ranchi :  सरहुल शोभायात्रा के दौरान पथराव और मारपीट करने के मामले में ग्रामीणों ने पिठौरिया थाना में कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. आरोपियों में आदम अंसारी (40) पुत्र आसिफ अंसारी, आरीफ अंसारी (20), मिंटु अंसारी (20) पिता नसरुद्दीन अंसारी, जुएफा अंसारी (30) पिता नसरुद्दीन अंसारी शामिल हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/04/A.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

घात लगाये हमलावरों ने  शोभायात्रा पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया

आवेदन में कहा गया है कि पिठौरिया के बालू गांव में जैसे ही सरहुल शोभायात्रा हरगढ़ी स्थान पर पहुंची, तो पहले से घात लगाये हमलावरों ने अचानक शोभायात्रा पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया. इस हमले में रवि पाहन, मुख्य नगदेव पाहन (50), पईनभोरा अरा मुंडा (23) पिता सुरेश मुंडा, संदीप मुंडा पिता सुरेंद्र पाहन गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही रमजान अंसारी, समोरुदीन अंसारी, आबिद अंसारी, जावेद अंसारी, शादि अंसारी, सिदीक अंसारी, इस्तेयाक अंसारी ने पिस्टल और लाठी-डंडों से लैस होकर शोभायात्रा को रोकने की धमकी दी. हमलावरों ने कहा कि अगर शोभायात्रा सड़क से गुजरेगी, तो सभी को जान से मार देंगे. महिलाओं से अभद्रता की, फैली दहशत : हमलावरों ने न केवल शोभायात्रा पर हमला किया, बल्कि महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया और मारपीट की. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया.  पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/former-bjp-mp-sameer-oraon-said-congresss-thinking-is-anti-tribal/">भाजपा

के पूर्व सांसद समीर उरांव ने कहा, कांग्रेस की सोच आदिवासी विरोधी….
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही