Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दैनिक शुभम संदेश के संपादकीय सहयोगी शैलेंद्र वर्मा को पितृशोक

Ranchi : पत्रकार व हिंदी दैनिक शुभम संदेश के संपादकीय सहयोगी शैलेंद्र  कुमार वर्मा के पिता महेश प्रसाद वर्मा का शनिवार दोपहर लगभग ढाई बजे निधन हो गया. वे 82 साल के थे और पिछले कुछ महीने से ह्रदय रोग से पीड़ित थे. कोकर चौक स्थित सैमफोर्ड अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. वे अपने पीछे दो बेटे, दो बेटी-दामाद, पोता-पोती, नाती-नतिनी से भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं. वह एजी ऑफिस, रांची में एकाउंट्स ऑफिसर के रूप में कार्यरत थे और सेवानिवृत्ति के बाद अपने दोनों बेटों के साथ बूटी मोड़ स्थित त्रिवेणीपुरम में रह रहे थे. मृदुभाषी स्वभाव के महेश प्रसाद वर्मा सामाजिक-धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया करते थे और जरूरतमंदों की सेवा में ताउम्र सक्रिय रहे. देर शाम त्रिवेणीपुरम स्थित आवास से उनकी अंतिम यात्रा निकली. उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार हरमू मुक्तिधाम में किया गया. बड़े बेटे सैमसंग, रांची में कॉमर्शियल मैनेजर के पद पर कार्यरत संजय वर्मा ने मुखाग्नि दी. मौके पर काफी संख्या में उनके सगे-संबंधी, रिश्तेदार व परिचित मौजूद थे. उनके निधन पर लागातार और शुभम संदेश परिवार ने गहरा दुख व्यक्त किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही