Search

 
 
 

जरा संभल के : राजधानी की सड़कों पर गड्ढे ऐसे कि जान पर बन आये

 
Amit Kumar Ranchi : राजधानी रांची की सड़कों पर बने गड्ढे हादसे निमंत्रण दे रहे हैं. बारिश की शुरुआत में ही राजधानी की सड़कें और उसके किनारे मौजूद गड्ढे का बुरा हाल दिखने लगा है. बारिश के बाद सड़क किनारे बने गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क का अंदाजा नहीं लगता है. ऐसे में पैदल और वाहन सवार लोगों को परेशानी होती है. इसमें कई गड्ढे तो ऐसे हैं जिसमें फंसने के बाद गंभीर चोट भी लग सकती हैं. और कुछ तो ऐसे हैं जिसमें पूरी की पूरी गाड़ी ही समा जाएं. कहीं-कहीं नवनिर्मित सड़के हैं, जिसके टूटने से गड्ढे बनते जा रहे हैं, तो कहीं सड़क गड्ढों के कारण छोटा हो गया है. पिस्का मोड़ से आगे पंडरा की ओर जाने पर लकड़ी टाल के सामने काफी गहरा नाली है जिसका स्लैब खुला हुआ है. रात के समय यहां से गुजरने वाले लोगों को अक्सर इस गड्ढे का सामना करना पड़ता है. अब तक कई बार दो पहिया वाहन तथा पैदल यात्री इसमें गिरकर घायल हो चुके हैं. नागाबाबा खटाल से रातू रोड की ओर बढ़ने पर किशोरी यादव चौक से पहले एक बड़ा गड्ढा है. यहां किसी के गिरने पर गंभीर चोट लग सकती है. यह गड्ढा पिछले कई सालों से यू ही है. रातू रोड चौक से पिस्का मोड़ जाने के क्रम में नगर निगम के शुलभ शौचालय के सामने रोड के बीचो-बीच पतला और गहरा गड्ढा है. इस रोड में बारिश के बाद पानी भर जाने के कारण पता नहीं चलता है. यहां अक्सर दो पहिए वाहन के चक्के फंसते रहते हैं. डंगराटोली से उतर की ओर जाने वाली सड़क और ला पिनोज पिज्जा के ठीक सामने ही सड़क के समानांतर नाली में बारिश के दिनों में काफी खतरनाक हो जाती हैं. नाली पर स्लैब नहीं होने से जलजमाव के बाद लोगों के गिरने की शिकायतें सुनने को मिलती है. डंगराटोली से कांटाटोली की ओर जाने पर सड़क के किनारे-किनारे नाले का निर्माण कार्य चल रहा है. वहीं कैफे 18 रेस्टोरेंट के सामने एक बड़ा सा गड्ढा काफी दिनों से है. रात के वक्त जाने के क्रम में इसमें गिरने की आशंका बनी रहती है. फोटो से स्पष्ट है कि बेरिकेडिंग से सुरक्षा नहीं मिल सकती है. रातू रोड के इंद्रपुरी मुख्य मार्ग में रोड नं.1 की ओर जाने पर ही एक बड़ा गड्ढा है. रोड के मुहाने पर इस तरह के गड्ढे से आवाजाही करने में लोगों को काफी परेशानी होती हैं. बता दें कि इस रोड को बने हुए कुछ महीने ही हुए हैं. और एक बड़ा गड्ढा हो गया है. पिस्का मोड़ से आगे पंडरा की ओर जाने पर कावेरी रेस्टोरेंट के सामने नाली खुली होने से कई बार गाड़ियों के चक्के इसमें फंस चुकें हैं. जब भी भारी बारिश होती है तो सड़क का पानी और नाली में अंतर नहीं दिखने से किनारे चलने वाले लोग दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं. इसे भी पढ़ें : बेखौफ">https://lagatar.in/fearless-mafia-stealing-iron-from-abhijeet-plant-by-children/">बेखौफ

माफिया, बच्चों से करा रहे अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही