Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

करीम सिटी कॉलेज में चला प्लेसमेंट ड्राइव, 64 छात्र हुए शामिल

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज में मंगलवार को वेदांता एल्युमीनियम लिमिटेड की ओर से बीएससी और बीकॉम पास आउट छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. यह आयोजन कॉलेज के प्लेसमेंट सेल के सहयोग से किया गया. इसमें प्रिया अछड़ा, मैथिली पंडित राव, निशिता डे, करण कुमार अग्रवाल, सुमित मित्तल, अलीफ जीशान मंडोल की छह सदस्यीय भर्ती टीम द्वारा चयन प्रक्रिया पूरी की गयी. इसे भी पढ़ें : TGT">https://lagatar.in/districts-handed-over-roster-for-selection-1294-tgt-987-pgt-teachers/">TGT

के 1294 व PGT के 987 शिक्षकों के चयन के लिए जिलों ने सौंपा रोस्टर
प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान एक लिखित परीक्षा के बाद इसमें सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया. प्लेसमेंट ड्राइव में 64 छात्र-छात्राएं शामिल हुए. प्राचार्य डॉ मोहम्मद रियाज ने छात्रों को प्रोत्साहित किया और कहा कि एक मजबूत, शक्तिशाली मानसिकता के साथ साक्षात्कार में जाना सफलता के सबसे बड़े अवसर के लिए खुद को स्थापित करने के लिए आवश्यक है. इस दौरान डॉ अनवर शहाब, मुख्य समन्वयक रोजगार संवर्धन इकाई, डॉ जी विजयलक्ष्मी समन्वयक प्लेसमेंट सेल, प्लेसमेंट सेल सदस्य डॉ रश्मी अख्तर और डॉ आफताब आलम उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही